मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के लिए नोडल अधिकारी तैनात
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 7 अगस्त से 8 जनवरी तक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जाएगा। अभियान में निर्धारित स्थल पर शिविर लगाकर आम जनता से संवाद कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की मानीटरिंग की जाएगी। लंबित आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया है कि अभियान के लिए शहरी क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभियान के संबंध में समस्त जानकारियों के संकलन और समन्वय के लिए डिप्टी कलेक्टर माइकल तिर्की को जिम्मेदारी दी गई
है।

