रीवा संभाग में सात लाख 63 हजार हेक्टेयर में हुई फसलों की बोनी
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . रीवा संभाग में वर्तमान खरीफ फसल में अब तक सात लाख 63 हजार 100 हेक्टेयर में फसलों की बोनी हुई है। इस वर्ष के लिए अनुमानित लक्ष्य के अनुसार ज्वार, मक्का, बाजरा, कोदौ, अरहर, मूंग, उड़द तथा तिल की लक्ष्य के अनुसार लगभग 95 प्रतिशत बोनी हो चुकी है। इस संबंध में प्रभारी संयुक्त संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि संभाग में खरीफ फसल के लिए इस वर्ष 10 लाख 24 हजार 990 हेक्टेयर में फसलों की बोनी का लक्ष्य रखा गया था। अब तक सात लाख 63 हजार 100 हेक्टेयर में फसलों की बोनी हो चुकी है। यह लक्ष्य का 74.44 प्रतिशत है। धान को छोड़कर लगभग सभी फसलों की बोनी हो चुकी है। धान की रोपाई के लिए किसान गहरी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष धान के लिए 8 लाख 72 हजार 220 हेक्टेयर में बोनी का लक्ष्य रखा गया है। अब तक लगभग 6 लाख 19 हजार 720 हेक्टेयर में धान की बोनी हो चुकी है। यह लक्ष्य का 71 प्रतिशत है। गत वर्ष संभाग में 8 लाख 94 हजार 620 हेक्टेयर में धान की फसल बोई गई थी। गत वर्ष संभाग में खरीफ फसलों का कुल रकवा 10 लाख 23 हजार 410 हेक्टेयर था। उप संचालक ने बताया कि अब तक संभाग में ज्वार 940 हेक्टेयर, मक्का 96 हजार 340 हेक्टेयर, बाजरा 75 हजार 500 हेक्टेयर तथा कोदौ 92 हजार 280 हेक्टेयर में बोया गया है। संभाग में अरहर 92 हजार 90 हेक्टेयर, मूंग 98 हजार 490 हेक्टेयर, उड़द 96 हजार 960 हेक्टेयर तथा तिल 89 हजार 690 हेक्टेयर में बोया गया है।

