औद्योगिक क्षेत्र घूमा में प्लाट आवंटन के लिए 15 अगस्त तक अवसर
घूमा में उद्योग लगाने के लिए प्लाट आवंटन का आवेदन 15 अगस्त तक
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जिले के औद्योगिक विकास के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में औद्योगिक विकास किया जा रहा है। त्योंथर तहसील के घूमा कटरा में विकसित किये जा रहे। औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को नई इकाईयों की स्थापना के लिए जमीन के प्लाट आवंटन की कार्यवाही एक अगस्त से 15 अगस्त तक ऑनलाइन की जा रही है। इस संबंध में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र जेपी तिवारी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सूक्ष्म लघु औ मध्यम उद्यम विभाग द्वारा भूखण्ड विकसित किये गये हैं। भूखण्ड आवंटन के लिए एस्प्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट का आमंत्रण उद्यामियों को दिया जा रहा है। भूखण्ड आवंटन के लिए 15 अगस्त को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस संबंध में भूखण्ड आवंटन की प्रक्रिया तथा अन्य जानकारियाँ विभाग के पोर्टल एमपीएमएसएमई डाट जीव्ही डाट इन पर उपलब्ध हैं। प्रत्येक भूखण्ड आवंटन के आवेदन के लिए पांच हजार रूपये फीस निर्धारित की गई है। उद्यमी को उसके द्वारा मांगी गई जमीन का आवंटन होने पर आवेदन दिनांक को ही प्रचलित प्रीमियम की कुल राशि का 25 प्रतिशत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भूखण्डों का आवेदन मध्यप्रदेश एमएमएमई औद्योगिक भूमि और भवन आवंटन तथा प्रबंधन नियम 2025 के प्रावधानों के तहत किया जायेगा।



