
लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे की 106वीं जयंती पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे। लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे की 106वीं जयंती के अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) पुणे शहर इकाई की ओर से उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं परिवर्तनकारी योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) पुणे शहर अध्यक्ष संजय सोनवणे, महाराष्ट्र प्रदेश सचिव बालासाहेब जानराव, महासचिव महिपाल वाघमारे, महासचिव श्याम सदाफुले, नगरसेवक निलेश भाऊ आल्हाट, अर्जुन आल्हाट, बसवराज गायकवाड़, शशिकांत मोरे, रवी अवसरमल, निलेश रोकड़े, सुनील खुडे, सचिन डोळसे, भीमा चलवादी, अमित पाटोळे, मंगल राजगे, शोभा झेंडे, संजय गायकवाड़, रावसाहेब कसबे, मोहन जगताप, सुदर्शन कांबळे, गौतम कदम, संतोष खरात, कृष्णा खिल्लारे, क्रिस्टोफर राजमाननी, वसंत वाघमारे, अक्षय अवसरमल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे के सामाजिक समता, न्याय और परिवर्तन के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अन्नाभाऊ साठे का साहित्य और उनका जीवन समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है तथा उनके विचारों का संरक्षण और प्रसार समय की आवश्यकता है।



