उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

श्रावण के पहले सोमवार पर अलर्ट: डीएम-एसपी औरैया ने ICCC कंट्रोल रूम से परखी सुरक्षा व्यवस्था

श्रावण के पहले सोमवार पर अलर्ट: डीएम-एसपी औरैया ने ICCC कंट्रोल रूम से परखी सुरक्षा व्यवस्था

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर कांवड़ यात्रा एवं मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनपद के प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी का जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ मार्गों, प्रमुख मंदिरों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर लगातार सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात एवं आवागमन को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

प्रशासन का कहना है कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button