इटावा के राजकीय छात्रावासों में प्रवेश शुरू, 15 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
रिपोर्ट:विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा,। जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद इटावा के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रवेश के लिए आवेदन जनपद के आगरा रोड, सदर, सराय दयानत, नगला खादर, मोढ़ी (भरथना) एवं गंगापुरा (बसरेहर) स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसे छात्र, जो जनपद इटावा में किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं तथा समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर की छात्रवृत्ति योजना के पात्र हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया में दिव्यांग श्रेणी के छात्र, उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र तथा जिनका स्थायी निवास शिक्षण संस्थान से अधिक दूरी पर है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
शासनादेश के अनुसार छात्रावासों की कुल सीटों में 70 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति/जनजाति तथा 30 प्रतिशत सीटें पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं।
इच्छुक छात्र 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल http://upswdhms.upsdc.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, सदर (सरैया चुंगी), इटावा कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।



