इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत 9 नवजात बेटियों का मनाया गया जन्मोत्सव

इटावा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत 9 नवजात बेटियों का मनाया गया जन्मोत्सव

 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा, । बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय, इटावा में नवजात कन्याओं के सम्मान में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री प्रीती दुबे उपस्थित रहीं।

 

इस अवसर पर 9 नवजात बेटियों का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। इसके बाद सभी नवजात कन्याओं को बेबी किट एवं जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जबकि उनकी माताओं को ड्राई फ्रूट भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान माताओं एवं उनके परिजनों को सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जननी सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि बेटी का जन्म परिवार के लिए सौभाग्य की बात है। बेटियों को कभी बोझ न समझें, बल्कि उन्हें बेटों के समान शिक्षा, सम्मान और अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण विभाग ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का कार्य कर रहा है।

 

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला) डॉ. अनिल कुमार, जिला मंत्री प्रीती दुबे, जिला प्रोबेशन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, एनआरएलएम के प्रतिनिधि तथा जिला महिला चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button