पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर की ओर से स्तनपान को प्रोत्साहन देने के लिए लॅक्टेशन हेल्पलाइन शुरू  

नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर की ओर से स्तनपान को प्रोत्साहन देने के लिए लॅक्टेशन हेल्पलाइन शुरू

 रिपोर्ट; विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

 

पुणे, : स्तनपान को प्रोत्साहन देने के लिए और स्तनपान के दौरान निर्माण होने वाली विभिन्न समस्याओं के संबंध में समुपदेशन और मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर की ओर से लॅक्टेशन हेल्पलाइन शुरू की गई है.

इस उपक्रम का उद्घाटन जागतिक स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में किया गया. इस दौरान पीयुएलए पुणे लेडीज की संस्थापिका सोनिया अग्रवाल कोंजेटी, नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक डॉ.दिलीप माने,समुह कार्यकारी अधिकारी डॉ.संजय पठारे, संचालक एच.के साळे, बालरोग विभाग के संचालक पी. डी पोटे, एनआयसीयू के प्रमुख डॉ.अभय महिंद्रे,वरिष्ठ लॅक्टेशन कन्सल्टंट डॉ.संगीता खराटे , एनआयसीयु के वरिष्ठ कन्सल्टंट डॉ.अनिल खामकर, नवजात शिशू तज्ञ, डॉ सुमित भावसार, वैद्यकीय सेवा संचालक मनिषा पाठक आदी मान्यवर उपस्थित थे.

 

ब्रेस्टफीडिंग फॉर अ सस्टेनेबल स्टार्ट इन लाईफ : स्ट्रेंथन व्हॉट वर्क्स यह इस कार्यक्रम की संकल्पना थी.कार्यक्रम में नवजात शिशु विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ ,लॅक्टेशन कन्सल्टंटस का सहभाग रहे संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया.

 

इस अवसर पर उपस्थित माताओं के प्रश्नों का डॉ. संगीता खराटे, डॉ. संतोष सिदीद , डॉ. अभय महिंद्रे, डॉ. अनिल खामकर और डॉ. सुमित भावसार ने उत्तर देते हुए उनका मार्गदर्शन किया. साथ ही, हेल्पलाइन का संचालन करने वाली परिचारिकाओं का सम्मान भी किया गया.

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button