प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनसुनवाई में 98 आवेदनों पर हुई सुनवाई ,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश

जनसुनवाई में 98 आवेदनों पर हुई सुनवाई ,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।

 

 

जनसुनवाई में ग्राम पथरहा निवासी बृजमोहन सिंह ने लंबित इंतकाली प्रकरण के निराकरण के लिए आवेदन दिया जिसमें कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मऊगंज निवासी दीपक कुमार शर्मा ने बैंक खाते पर लगी होल्ड हटवाने का आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर कलेक्टर ने लीड जिला प्रबंधक (एलडीएम) एवं संबंधित बैंक को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम नरैनी निवासी आरती साकेत ने खाद्यान्न पात्रता पर्ची जारी कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया कलेक्टर ने खाद्य विभाग एवं संबंधित पंचायत अधिकारियों को पात्रता का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

ग्राम तरौड़ा निवासी जागृति मिश्रा ने अनुकंपा नियुक्ति का प्रकरण लोक शिक्षण संचालनालय स्तर पर लंबित होने का आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रकरण का आवश्यक अनुसरण कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम कोट, तहसील नईगढ़ी निवासी कन्हैया साकेत ने भूमि सीमांकन एवं मौके पर कब्जा दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने तहसीलदार को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार ग्राम खजुरहन,निवासी विद्याधर नट ने रास्ता निकलवाने का आवेदन दिया,कलेक्टर ने संबंधित विभाग को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त अन्य आवेदनों पर भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर पीके पांडेय, एसडीम हनुमना राजेश मेहता,एसडीएम मऊगंज एपी द्विवेदी, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button