प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

नल-जल योजना अंतर्गत आम जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए – कमिश्नर 

सीएम हेल्पलाइन की कोई भी शिकायत नॉन अटेंडेंट न रहे, हर शिकायत अटेंड की जाए

नल-जल योजना अंतर्गत आम जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए – कमिश्नर 

सीएम हेल्पलाइन की कोई भी शिकायत नॉन अटेंडेंट न रहे, हर शिकायत अटेंड की जाए

अवैध खनिज उत्खनन एवं अवैध शराब बिक्री पर प्रभावीशील कारवाई सुनिश्चित की जाए

कोई भी प्रोजेक्ट भू अर्जन के अभाव में लंबित न रहे

 

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . नल-जल योजना के कार्य में प्रति सप्ताह प्रगति लाई जाए, अधिक से अधिक नल कनेक्शन स्थापित किए जाएं। नल-जल योजना की प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य की प्राप्ति की जाए। यदि लक्ष्य प्राप्त करने में इंजीनियरों द्वारा लापरवाही प्रदर्शित की जाती है तो उन पर प्राथमिकता से कार्रवाई करना भी सुनिश्चित किया जाए। उक्त निर्देश रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित संभागीय समय सीमा की बैठक में पीएचई विभाग के अधीक्षण यंत्री को दिए। कमिश्नर ने कहा कि यदि विभाग का अमला सक्रिय होकर नल-जल योजना का कार्य संपादित नहीं कर रहा है तो विभागीय अमले को नोटिस देकर उनकी डीई अनिवार्य रूप से की जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि पेयजल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए आम जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। कमिश्नर ने सीएम हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक की शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त कोई भी शिकायत नॉन अटेंडेंट न रहे, सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त हर शिकायत अटेंड की जाए और प्राप्त शिकायतों का निराकरण करना भी सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, ऊर्जा विभाग तथा नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के पूर्व ही अपने विभाग की सभी शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से कर लें।

कमिश्नर ने संभागीय खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि अवैध खनिज उत्खनन भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावशील तरीके से रोक लगाएं एवं जहां भी खनिज उत्खनन की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां पर जाकर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने संभागीय आबकारी अधिकारी को भी निर्देश दिए कि वह अवैध शराब की बिक्री पर दोषियों के विरुद्ध प्रभावशील कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने वन मंडलाधिकारी को निर्देश दिए कि वह विभिन्न विभागों के प्रोजेक्ट जो वन विभाग की अनुमति के कारण रुके हुए हैं ऐसे प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए नियमानुसार निर्माण कार्यों के लिए अनुमति जारी करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कोई भी प्रोजेक्ट भू अर्जन के अभाव में लंबित न रखें।

कमिश्नर ने शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन की उपलब्धता की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि स्कूलों में संचालित मध्यान भोजन के लिए शत-प्रतिशत राशन का उठाव किया जाए। उन्होंने सहकारिता, खाद्य विभाग एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस सप्ताह शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि वह लॉन्ग रुट की बसों की नियमित चेकिंग अनिवार्य रूप से करें, साथ ही ऐसी बसों में निर्धारित मानक के अनुसार एग्जिट गेट, दो दरवाजे, फर्स्ट एंड बॉक्स एवं अन्य सुविधा उपलब्ध है कि नहीं इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से देखे एवं निर्धारित मानक के अनुसार न चलने वाली बसों के संचालकों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई अनिवार्य रूप से करें।

कमिश्नर ने अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वह महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के संबंध में महाविद्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित कराएं, हेल्प डेस्क के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के संबंध में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। कमिश्नर ने महाविद्यालय में एमपीपीएससी एवं यूपीएससी की संचालित कक्षाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर ने पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के संभागीय अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सितंबर माह तक रीवा संभाग के सभी जिलों के पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग में कार्यरत उन कर्मचारियों की जानकारी से पेंशन कार्यालय को अवगत कराएं जो आगामी 6 माह में सेवानिवृत हो रहे हैं। कमिश्नर ने कहा कि ऐसे सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों की सभी जानकारी एवं डाटा पेंशन कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित किए जाएं ताकि ऐसे सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का पेंशन प्रकरण प्राथमिकता से बनाया जा सके। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वह नीट एवं जेईई की परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं प्रारंभ करें। कमिश्नर ने कहा कि हर जिले में 100 विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट की व्यापक स्तर पर तैयारी कराई जाए। कमिश्नर ने संभागीय मत्स्य अधिकारी को निर्देश दिए की वह सीड का वितरण स्व सहायता समूह को करें ताकि मत्स्य उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके। कमिश्नर ने कहा कि बड़े जलाशय में भी प्रान उत्पादन के लिए व्यापक प्रयास किए जाएं।

कमिश्नर ने रीवा संभाग के सभी जिलों में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए लगाए जा रहे शिविरों की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी जिलों में शिविर की संख्या को बढ़ाते हुए सभी गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप अनिवार्य रूप से की जाए। कमिश्नर ने कहा कि सभी विभाग का अमला फील्ड में अनिवार्य रूप से कार्य करता हुआ दिखाई दे। कमिश्नर ने जन अभियान परिषद के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत में लगाए जा रहे हैं पौधारोपण की अदयतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनाना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने संभागीय आईटीआई के प्राचार्य को निर्देश दिए कि वह आईटीआई महाविद्यालय में केमिकल, मैकेनिकल आदि स्किल की ब्रांच की संख्या बढ़ाएं। युवाओं को इन स्किल में प्रशिक्षित करें। कमिश्नर ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में केमिकल और मैकेनिकल की डिमांड है। अतः इस पर विशेष फोकस करते हुए स्थानीय युवाओं को इन कोर्स मे प्रशिक्षित किया जाए। समय सीमा की बैठक में सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button