
शहीद की माता को जिलाधिकारी ने दिया अनुग्रह आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, सियाचीन गिलेशियर पर आपरेशन मेगदूत के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए ग्राम जमोली पोस्ट कंचैसी निवासी शहीद सिपाही मोहित कुमार ने अपने प्राण देश को समर्पित कर दिये थे उनकी शहादत का सम्मान करते हुए शहीद के आश्रित के रूप में उनकी माता श्रीमती ज्ञानवती, निवासी ग्राम जमोली, पोस्ट कंचैसी, जनपद औरैया को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रू0, 50,00,000 (पचास लाख रुपये) की अनुग्रह आर्थिक सहायता स्वीकृत पत्र जिलाधिकारी बृजेश कुमार के द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में प्रदान किया गया। स्वीकृत पत्र में अकिंत धनराशि भारतीय स्टेट बैंक, शाखा ककोर, औरैया के माध्यम से श्रीमती ज्ञानवती के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से प्रेषित कर दी गयी है।
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने शहीद के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदनशील है तथा उनके आश्रितों को नियमानुसार अनुमन्य आर्थिक सहायता समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सहायता शहीद जवान के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
