
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना बिधूना में आयोजित समाधान दिवस में सुनीं फरियादियों की समस्याएं।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना बिधूना में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आए शिकायतकर्ताओं से उनके आवेदन प्राप्त करते हुए प्रत्येक प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित हल्का प्रभारी एवं लेखपाल को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की स्थलीय जांच करते हुए नियमानुसार निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए तथा नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान दोनों पक्षों की बात को गंभीरता से सुना जाए और यथासंभव दोनों पक्षों की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ मौके पर जाकर जांच करें, जिससे विवादों का प्रभावी एवं स्थायी निस्तारण हो सके।
समाधान दिवस में भूमि विवाद एवं अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित थाना प्रभारी एवं लेखपाल को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की मौके पर स्थलीय जांच करते हुए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ता को भी की गई कार्यवाही एवं निस्तारण के संबंध में अवगत कराया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बिधूना सहित संबंधित थानाध्यक्ष, हल्का प्रभारी, लेखपाल एवं शिकायतकर्ता आदि उपस्थित रहे।

