मुंबईमहाराष्ट्रराजनीति

प्रशांत किशोर ने सुनेत्रा पवार से की मुलाकात, महाराष्ट्र की सियासत में अटकलें तेज

प्रशांत किशोर ने सुनेत्रा पवार से की मुलाकात, महाराष्ट्र की सियासत में अटकलें तेज

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई। बिहार में चुनावी सफलता के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और NCP (अजित पवार गुट) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात मुंबई में हुई।

 

मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं और अटकलों का दौर तेज हो गया है। हालांकि, इस मुलाकात के पीछे की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

प्रशांत किशोर की राजनीतिक सक्रियता और महाराष्ट्र की मौजूदा सियासी परिस्थितियों के बीच हुई इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि इस मुलाकात के पीछे कोई राजनीतिक रणनीति है या यह महज एक शिष्टाचार मुलाकात थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button