
सीतामढ़ी को 218 करोड़ की सौगात, 83 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
रिपोर्ट : कुणाल किशोर
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राघोपुर बखरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले की 218 करोड़ रुपये लागत वाली 83 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 82 योजनाओं का उद्घाटन और एक योजना का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने 76.60 करोड़ रुपये की लागत से 30 एमटीपीडी क्षमता वाले दुग्ध चूर्ण संयंत्र के कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा बखरी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में मत्स्य ब्रुड बैंक के प्रजनन कार्य की भी शुरुआत की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध चूर्ण संयंत्र से दुग्ध प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा और दुग्ध उत्पादकों को लाभ होगा। वहीं मत्स्य एवं डेयरी क्षेत्र के विकास से किसानों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभुकों को सांकेतिक चेक एवं स्वीकृति प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए।


