उत्तर प्रदेशलखनऊ

मऊ में 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, कल्पनाथ राय की प्रतिमा का अनावरण

मऊ में 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, कल्पनाथ राय की प्रतिमा का अनावरण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊ उत्तर प्रदेश

मऊ, : स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में 5 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा पार्क का शिलान्यास किया। साथ ही स्वर्गीय कल्पनाथ राय की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सोलर पार्क से लगभग 5 हजार घरों को बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। परियोजना से स्वच्छ ऊर्जा के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है।

 

कार्यक्रम में मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मऊ विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कहा कि “मेरे भविष्य का फैसला महादेव या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे।”

 

कार्यक्रम में स्वर्गीय कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button