इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने हजारी महादेव मंदिर का किया निरीक्षण

कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने हजारी महादेव मंदिर का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा,। श्रावण मास में आयोजित कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए इटावा पुलिस एवं प्रशासन लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना ऊसराहार क्षेत्र के हजारी महादेव मंदिर, सरसई नावर का संयुक्त भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों के आवागमन के निर्धारित रूट, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

 

अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी रूट प्रबंधन, सुचारु यातायात एवं भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

मंदिर परिसर एवं कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ ही सीसीटीवी एवं निगरानी व्यवस्था प्रभावी रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए।

 

डीएम एवं एसएसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय के साथ लगातार भ्रमण एवं निगरानी सुनिश्चित करें।

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button