मध्य प्रदेशरीवास्वास्थ्य

MP: अस्पताल में इलाज के लिए 2 घंटे तक तड़पता रहा मासूम, परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत

MP: अस्पताल में इलाज के लिए 2 घंटे तक तड़पता रहा मासूम, परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक 13 वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल स्टाफ ने बच्चे को भर्ती

। विंध्य के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में 13 साल का मासूम इलाज के लिए तड़पता रहा, ऐसा आरोप परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन शिकायत में दर्ज कराई है। अस्पताल स्टाफ 2 घंटे उसे एडमिट करने के बजाय यहां-वहां करते रहे। परिजन जब काफी परेशान हो गए तब मासूम को बॉटल लगाई गई। उस बॉटल को महिला ऊपर करके खड़ी रही।

 

उक्त मामला रीवा के संजय गांधी अस्पताल में शनिवार का बताया गया है। हालांकि अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा ने पूरे मामले में कड़ी नाराजगी जताई है और जांच करने के लिए टीम का गठन करने की बात कहीं है।

 

बच्चे को एडमिट करने से किया मना

चाचा रामनरेश ने बताया कि बच्चे के ऊपर बिजली गिरी है। बहुत मिन्नतें करने पर बच्चे को एक बॉटल लगा दिया गया। जिसके बाद एडमिट न करने की वजह से परिजन हाथ में बॉटल लेकर खुद खड़े रहे। उनके के अनुसार पहले उन्हें बर्न वॉर्ड भेजा गया। जहां बच्चे को एडमिट करने से मना कर दिया गया।

 

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद किया भर्ती

बाद में बच्चे को 7 नंबर वॉर्ड में भेजा गया। लेकिन वहां भी भर्ती नहीं किया गया। जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर खड़े रहे और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में फोन कर वहीं से शिकायत की। तब जाकर 2 घंटे की देरी से बच्चे को किसी कदर बच्चा वॉर्ड में भर्ती किया गया। तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। जो अब वेंटिलेटर पर है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button