प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

कलेक्टर ने अधिकारियों को समय-सीमा में व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान :मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा समारोह की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय कुमार जैन ने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय को स्वतंत्रता दिवस समारोह की समग्र व्यवस्थाओं का प्रभारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर अजित मिश्रा सहायक प्रभारी के रूप में सहयोग करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला को सौंपा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए एसडीम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, जिला पंचायत समन्वयक राजेश तिवारी तथा तहसीलदार हनुमना शिवम गौतम को जिम्मेदारी दी गई है। समारोह स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट, कुर्सी, टेबल, सोफा, पेयजल एवं साउंड सिस्टम सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का दायित्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष सिंह को सौंपा गया है। इसी प्रकार तहसीलदार मऊगंज बी.के. पटेल गणमान्य नागरिकों की बैठक व्यवस्था एवं नेम प्लेट लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। तहसीलदार नईगढ़ी सुनील द्विवेदी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद परिवारों एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिए बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। नायब तहसीलदार नईगढ़ी बबलेश त्रिपाठी को मंच स्थल पर पुरस्कार वितरण संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का दायित्व दिया गया है।

इसी प्रकार मुख्य नगर पालिका अधिकारी हनुमना सुरेश कुमार लालवानी को डबल माइक, जनरेटर एवं प्रकाश व्यवस्था की निगरानी करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग राजेश श्रीवास्तव परेड ग्राउंड एवं मंच की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मऊगंज शत्रुघन प्रसाद मिश्रा को परेड ग्राउंड में विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं बैठने की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम प्रारंभ होने से एक घंटे पूर्व समारोह स्थल पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों की निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार अधीनस्थ कर्मचारियों को साथ रखे । कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसी भी स्तर पर व्यवस्थाओं में कमी नहीं रहे। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए तैयारियां समय पर पूर्ण करें, ताकि जिले का मुख्य समारोह राष्ट्रीय भावना, अनुशासन और गरिमा के अनुरूप भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button