
सीतामढ़ी के 3.22 लाख पेंशनधारियों के खाते में 36.74 करोड़ रुपये की पेंशन राशि डीबीटी से अंतरित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1,100 प्रतिमाह किए जाने के बाद आज 10 अगस्त को जुलाई माह की पेंशन राशि पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। सीतामढ़ी जिले के कुल 3,22,441 पेंशनधारियों के खाते में 36 करोड़ 74 लाख 22 हजार 500 रुपये की राशि भेजी गई।
इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने की। मौके पर उप विकास आयुक्त श्वेता भारती सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं पेंशनधारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में पेंशनधारी इस अवसर के साक्षी बने।
जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने कहा कि वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के अधिकारों के संरक्षण और कल्याण के लिए प्रशासन लगातार कार्य करता रहेगा।
इन योजनाओं के तहत भेजी गई राशि
– इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन: 76,203 लाभार्थी — ₹8,48,93,800
– इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन: 21,403 लाभार्थी — ₹2,51,87,400
– इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन: 2,252 लाभार्थी — ₹24,93,700
– मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना: 1,78,678 लाभार्थी — ₹20,33,73,400
– लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: 16,770 लाभार्थी — ₹1,87,90,300
– बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना: 27,135 लाभार्थी — ₹3,26,83,900
इस प्रकार जिले के कुल 3,22,441 पेंशनधारियों के खातों में ₹36,74,22,500 की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा लाल कृष्ण राय ने पेंशन योजनाओं एवं लाभार्थियों को अंतरित की गई राशि की जानकारी दी।
