अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन 17 तक
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जाती है। प्रदेश भर से चुने हुए सौ विद्यार्थियों को प्रदेश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में प्रवेश दिलाकर नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए पात्र उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन माध्यम से एमटी एसओएस डॉट एनआईसी डॉट इन पोर्टल पर 17 अगस्त तक आवेदन पत्र दर्ज करा सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवारों की चयन परीक्षा 23 अगस्त को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। पात्र उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र एमपी ऑनलाइन डॉट जीओभी डॉट इन वेबासाइट से 20 अगस्त के बाद प्राप्त होंगे। प्रवेश पत्र में ही परीक्षा केन्द्र का उल्लेख किया जाएगा। इस संबंध में अन्य जानकारियाँ टेलीफोन नम्बर 0755-2552106 पर सम्पर्क करके प्राप्त की जा सकती हैं।
