भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ति 13 अगस्त तक
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . तहसीलदार हुजूर नगर अनुपम पाण्डेय ने बताया है कि इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा ग्राम बाबूपुर में डिस्ट्रिक्ट प्रेशर रेग्युलेटिंग स्टेशन का निर्माण किया जाना है। इसके लिए कलेक्टर न्यायालय में बाबूपुर की शासकीय भूमि नम्बर 87 रकबा 4.43 हेक्टेयर में से रकबा 0.008 हेक्टेयर के आवंटन के लिए आवेदन किया गया है। इस भूमि के आवंटन के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को आपत्ति हो तो वह 13 अगस्त तक तहसीलदार हुजूर नगर कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति के निराकरण के बाद भूमि आवंटन की कार्यवाही की जाएगी।
