मध्य प्रदेशअपराधराज्य

छिंदवाड़ा में शिक्षिका पर छात्राओं से आपत्तिजनक बातें करने के आरोप, निलंबित

छिंदवाड़ा में शिक्षिका पर छात्राओं से आपत्तिजनक बातें करने के आरोप, निलंबित

 

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान| छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश 

 

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के कुंडाली कलां स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं से कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें करने और धमकी देने के मामले में शिक्षिका भावना शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

 

बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों ने शिक्षिका पर कई बॉयफ्रेंड बनाने, डेट पर जाने और गर्भवती होने जैसी कथित आपत्तिजनक बातें कहने के आरोप लगाए। बच्चों ने धमकी देने की बात भी शिकायत में बताई।

 

मामले की जानकारी सामने आने के बाद विद्यार्थियों के पालकों और पालक संघ ने स्कूल प्राचार्य से शिकायत की। इसके बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू हुई। जांच के आधार पर संयुक्त संचालक द्वारा शिक्षिका के निलंबन का आदेश जारी किया गया। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका ने निलंबन आदेश लेने से इनकार भी किया।

 

हालांकि, शिक्षिका भावना शर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को साजिश बताते हुए आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि बच्चों को बहलाकर उनके खिलाफ बयान दिलवाए जा रहे हैं।

 

फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं है। विभागीय जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

📌 विशाल समाचार — खबर वही, जो सच के करीब हो।

#विशालसमाचार #छिंदवाड़ा #मध्यप्रदेश #छिंदवाड़ान्यूज #स्कूलन्यूज #शिक्षिका #शिक्षिकानिलंबित #शिक्षाविभाग #EducationNews #ChhindwaraNews #MPNews #MadhyaPradeshNews

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button