मुंबईमहाराष्ट्रराज्य

तिरंगा रैली में CM फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- भारत को महाशक्ति बनने से अब कोई नहीं रोक सकता

तिरंगा रैली में CM फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- भारत को महाशक्ति बनने से अब कोई नहीं रोक सकता

रिपोर्ट ;विशाल समाचार 

स्थान:मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई। स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई में बीजेपी की ओर से विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिरकत की और देश की युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

 

रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि भारत तेजी से दुनिया की महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और अब भारत की विकास यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती ताकत और प्रगति से कुछ विदेशी ताकतें चिंतित हैं और भारत की विकास यात्रा में बाधा डालने का प्रयास कर रही हैं।

 

मुख्यमंत्री ने रैली में उमड़े जनसैलाब का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें एक ओर विशाल हिंद महासागर और दूसरी ओर तिरंगे का महासागर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक आसमान में सूर्य और चंद्रमा मौजूद हैं, तब तक भारत का तिरंगा कभी नीचे नहीं आएगा।

 

फडणवीस ने कहा कि भारत आज आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में भारत पूरी दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए देश की युवा शक्ति को पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना होगा।

 

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि हाथ में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरी युवा शक्ति को रोकने की ताकत किसी में नहीं है। उन्होंने 9 अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए कहा कि आज विकसित भारत बनाने की नई क्रांति का समय है। उन्होंने देशवासियों से एकजुट होकर तिरंगे के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button