
राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता हेतु तैयारियाँ प्रारम्भ।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया :माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया मंयक चौहान के निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 की तैयारियों की शुरुआत दिनांक 11.08.2026 को समस्त प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के साथ प्रारम्भ हुई। उक्त बैठक की अध्यक्षता विकास गोस्वामी, विशेष न्यायाधीश एस०सी०एस०टी० एक्ट/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा की गयी। उक्त बैठक में मुख्य रुप से नीरज प्रसाद पटेल अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) औरैया, क्षेत्राधिकारी औरैया सिटी, मानवेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी ए०आर०टी०ओ०, इन्द्रेश सिंह ए०डी०ओ० औरैया, सुभाष कुमार अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका औरैया, संतोष कुमार तिवारी ए०डी०ओ० भाग्यनगर, अविनाश कुमार तहसीलदार अजीतमल, राकेश कुमार नायाब तहसीलदार विधूना, इन्द्रजीत सिंह सहायक रजिस्ट्रार औरैया उपस्थित रहे।
साथ ही में आज माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार विशेष लोक अदालत “समाधान समारोह” के अन्तर्गत अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु दिनांक 11.08.2026 को प्री-सिटिंग आयोजित कर पक्षकारों को सुलह वार्ता करायी गयी तथा उनसे अपील की गयी कि वह सुलह-समझौते के माध्यम से अपने वाद को निस्तारित करा सकते हैं। उक्त बैठक में मुख्य रुप से कु० पारुल जैन अपर जिला जज-प्रथम औरैया, तारकेश्वरी प्रसाद सिविल जज (सी०डि०) औरैया व रोमा गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया व समस्त पक्षकार उपस्थित रहे।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया श्रीमती रोमा गुप्ता द्वारा आप समस्त जनपद वासियों से अपील की जाती है कि दिनांक 12.09.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को निस्तारित करा राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें और सुलभ न्याय पाएं।



