
औरैया में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 480 पानी पाउच सीज; चना और पानी के लिए नमूने
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, । जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चिचौली क्षेत्र में कार्रवाई की। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने शिकायत के आधार पर चिचौली स्थित 100 शैय्या जिला अस्पताल की कैंटीन का निरीक्षण किया।
इसके बाद चिचौली स्थित प्रतिष्ठानों से चना और पानी पाउच के दो नमूने लिए गए। वहीं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत 480 पानी पाउच सीज किए गए।
दोनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
