
औरैया में पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों से जुड़कर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



