प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

बैरगनिया बाइपास सड़क निर्माण में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश

बैरगनिया बाइपास सड़क निर्माण में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी,। बैरगनिया में निर्माणाधीन बाइपास सड़क के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और स्थानीय लोगों से मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बुधवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति और अब तक हुए कार्यों का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि और ठेकेदार से कार्य की प्रगति तथा निर्माण में आ रही बाधाओं के संबंध में जानकारी ली। कार्य की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क जैसी महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना के निर्माण में अनावश्यक देरी से आम लोगों को परेशानी होती है। इसलिए निर्माण कार्य को निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप रखते हुए तय समयसीमा में पूरा करने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जाए।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और प्रगति की सतत समीक्षा करने का भी निर्देश दिया।

 

डीएम ने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी है कि कार्य में अपेक्षित तेजी लाते हुए परियोजना को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button