
“एक पौधा बेटी के नाम” अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत “एक पौधा बेटी के नाम” अभियान के अंतर्गत जिले में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के समस्त परियोजना स्तर, सेक्टर स्तर एवं आंगनवाड़ी केन्द्र स्तर पर हितग्राही अभिभावकों एवं बेटियों की सहभागिता से पौधारोपण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बेटियों के सम्मान एवं संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है।
इसी क्रम में जिला स्तर पर वन स्टॉप सेन्टर (सखी), रीवा में “एक पौधा बेटी के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रशासक श्रीमती श्रुति मिश्रा एवं पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता सोनी के साथ वन स्टॉप सेन्टर के समस्त स्टॉफ द्वारा एक-एक पौधा रोपित किया गया। पौधारोपण के पश्चात उपस्थित सभी कर्मचारियों द्वारा रोपित पौधों के नियमित संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती शिवानी द्विवेदी, श्रीमती रेनु गौतम, श्रीमती रेखा चतुर्वेदी, श्रीमती सलमा खान, श्रीमती मानवती कोल सहित वन स्टॉप सेन्टर के अन्य स्टॉफ की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण, पौधों के संरक्षण एवं बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्टॉफ द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अभियान को सफल बनाने में योगदान दि
या गया।
