प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री जैन करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री जैन करेंगे ध्वजारोहण

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को जिले में कलेक्ट्रेट ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिले के मुख्य समारोह में कलेक्टर संजय कुमार जैन मुख्य अतिथि की हैसियत से ध्वजारोहण करेंगे और जिले वासियों के नाम बधाई संदेश का वाचन करेंगे।

 

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिलों में ध्वजारोहण के लिए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके तहत मऊगंज में कलेक्टर संजय कुमार जैन ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन होगा और परेड की सलामी ली जाएगी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का सीधा प्रसारण सुनने के लिए मुख्य समारोह स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button