प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

स्वतंत्रता दिवस : फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

स्वतंत्रता दिवस : फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

 

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे जिले में अभूतपूर्व उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल के साथ मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट ग्राउण्ड मऊगंज में प्रातः 9 बजे से शुरू होगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने तथा फाइनल रिहर्सल के दौरान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनके जरिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, विविधता में एकता, स्वाधीनता संग्राम की वीर गाथाओं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूरी तैयारी और व्यवस्था को परखने के लिए कलेक्ट्रेट ग्राउण्ड में 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे से मिनट-टू-मिनट फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। फाइनल रिहर्सल के दौरान मुख्य समारोह की रूपरेखा के अनुसार ही ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रिहर्सल के दौरान अपनी जिम्मेदारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button