जिला खनिज मद की बैठक आज
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जिला खनिज प्रतिष्ठान समिति की बैठक 13 अगस्त को शाम 4 बजे से कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी करेंगे। बैठक में खनिज मद के नवीन प्रावधानों तथा एरिया मैपिंग के सत्यापन की जानकारी दी जाएगी। बैठक में खनिज मद से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना का अनुमोदन किया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है
।
