इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा साइकिल रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा साइकिल रैली

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा -हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत आज जनपद में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय एवं देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।

तिरंगा साइकिल रैली का शुभारंभ जीआईसी मैदान से हुआ। रैली शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा एवं बलराम सिंह चौराहा होते हुए जीजीआईसी ग्राउंड पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, आइ0ए0एस0 कोमल पुनिया, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी महोदय सहित अधिकारियों ने स्वयं साइकिल चलाकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा रैली के माध्यम से नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय सहभागिता करें।

रैली में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की सहभागिता रही। आयोजन ने पूरे जनपद में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button