उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 के सफल आयोजन हेतु विद्युत व बैंक की प्री ट्रायल बैठ

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 के सफल आयोजन हेतु विद्युत व बैंक की प्री ट्रायल बैठ

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया – माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण लखनऊ व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान के आदेशानुसार बैंक व विद्युत के अधिकारियों के साथ प्री-ट्रायल बैठक नोडल अधिकारी / अपर जिला जज एस०सी०/एस०टी एक्ट विकास गोस्वामी की अध्यक्षता तथा श्रीमती रोमा गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया की उपस्थित में आयोजित की गयी।

उक्त प्री-ट्रायल बैठक में बैंक व विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर समय से नोटिस कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया में उपलब्ध करा दें, ताकि ससमय नोटिस को तामीला कराया जा सके। जिससे कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सकें। विधुत विभाग की ओर से भूकेश मिश्रा अधिवक्ता उपस्थित रहे। उनको निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button