Uncategorized

न्यायालय के आदेश पर उमरैन में 1.1370 हेक्टेयर भूमि की कुर्की

न्यायालय के आदेश पर उमरैन में 1.1370 हेक्टेयर भूमि की कुर्की

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। थाना ऐरवाकटरा पुलिस एवं राजस्व टीम ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ग्राम उमरैन में कुर्की की कार्रवाई की। यह कार्रवाई न्यायालय उपजिलाधिकारी, विधूना के वाद संख्या 11137/2025, रमाकान्ती बनाम अनीता गुप्ता में पारित आदेश के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम उमरैन स्थित गाटा संख्या 407, रकबा 1.1370 हेक्टेयर भूमि/प्लॉट की नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

मौके पर न्यायालय के आदेश के अनुसार कुर्की एवं आदेश संबंधी बोर्ड भी स्थापित किया गया। पुलिस एवं राजस्व टीम की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button