
सीतामढ़ी में जन शिकायत सुनवाई, एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए सीतामढ़ी पुलिस द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई आयोजित की जाती है।
इसी क्रम में 14 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु मामले अग्रेषित किए।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जन शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आम लोगों को अपनी समस्याओं के निवारण के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।

