प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

रुन्नीसैदपुर में गाढ़ा थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ, विधायक और एसपी ने किया निरीक्षण

रुन्नीसैदपुर में गाढ़ा थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ, विधायक और एसपी ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। को रुन्नीसैदपुर के माननीय विधायक श्री पंकज मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा फीता काटकर गाढ़ा थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया गया। इसके बाद दोनों ने संयुक्त रूप से भवन में प्रवेश किया।

 

विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक अवलोकन किया।

 

नए थाना भवन के संचालन से पुलिस कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी। साथ ही, आम नागरिकों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यह भवन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण से जुड़े कार्यों के प्रभावी संचालन में भी सहायक होगा।

 

कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button