
औरैया पुलिस ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: औरैया उत्तर
औरैया। को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मौन धारण कर विभाजन के दौरान पीड़ित हुए एवं जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बिधूना सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और जनहानि को स्मरण किया गया।
इसी क्रम में जनपद के सभी थाना परिसरों में भी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित कर विभाजन में प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


