स्वतंत्रता दिवस पर औरैया में शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर
औरैया,। जिला मजिस्ट्रेट एवं लाइसेंस प्राधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में 15 अगस्त 2026 को सभी शराब और भांग की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 के तहत जिले की सभी देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, एफएल-2/2बी, सीएल-2, एफएल-49 अनुज्ञापन तथा भांग की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी के इस दिन के लिए अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिकर देय नहीं होगा।



