अपराधउत्तर प्रदेशऔरैया

औरैया में एक्सपायरी कोल्डड्रिंक पर बड़ी कार्रवाई, ₹5.10 लाख का माल नष्ट

औरैया में 5.10 लाख की एक्सपायरी कोल्डड्रिंक नष्ट, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर जनपद में मिलावटी एवं एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सुनील कुमार द्वारा गठित टीम ने दिबियापुर रोड, तुर्कीपुर चित्तरसिंह, औरैया स्थित एक कोल्डड्रिंक एजेंसी का निरीक्षण किया।

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों विजय कुमार श्रीवास एवं अनिल कुमार संखवार ने निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में भंडारित कोल्डड्रिंक के नमूने जांच के लिए संग्रहीत किए। वहीं प्रतिष्ठान के बाहर विभिन्न प्रकार की एक्सपायरी कोल्डड्रिंक बड़ी मात्रा में भंडारित मिली।

 

विभाग के अनुसार, करीब ₹5.10 लाख मूल्य की एक्सपायरी कोल्डड्रिंक को निर्माता फर्म के प्रतिनिधियों, सेल्स मैनेजर, ऑडिटर एवं खाद्य कारोबारी की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों के तहत ट्रैक्टर/रोडावेटर के माध्यम से नष्ट कराया गया।

 

संग्रहीत नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

खाद्य विभाग ने व्यापारियों और आमजन से की अपील

 

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सुनील कुमार ने खाद्य कारोबारियों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के मिथ्याछाप या एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का क्रय-विक्रय न करें।

 

आमजन से भी अपील की गई है कि पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय एक्सपायरी तिथि, निर्माता फर्म का नाम-पता और FSSAI लाइसेंस नंबर अवश्य जांचें। इन विवरणों की पुष्टि के बाद ही खाद्य पदार्थ खरीदें।

 

विभाग ने मिलावट या मिलावटी खाद्य पदार्थों के क्रय-विक्रय से संबंधित सूचना खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, कमरा नंबर-09, ककोर मुख्यालय, जनपद औरैया में लिखित रूप से देने की अपील की है।

 

#Auraiya #FoodSafety #ExpiredColdDrink #FoodDepartment #VishalSamachar

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button