
जिले में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ विशेष मध्यान्ह भोज
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मऊगंज जिले में सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज शासकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खटकरी में आयोजित किया गया। विशेष मध्यान्ह भोज में विद्यार्थियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय कुमार जैन, विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्रा , पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, अपर कलेक्टर पीके पांडेय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र, एसडीम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी, शिक्षकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनधिगण शामिल हुए।



