
कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण
रिपोर्ट आलोक कुमार तिवारी
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, अपर कलेक्टर पीके पांडेय सहित कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्र गीत “वंदे मातरम” का गायन हुआ। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया।



