प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण

कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:रीवा मध्य प्रदेश 

 

रीवा . स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अपने स्टेनो देवेन्द्र कुमार मिश्रा के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया। कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय अधिकारी व कर्मचारी संवेदनशील होकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तथा शासन की योजनाओं व कार्यक्रमों को हर जरूरतमंद तक पहुंचायें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, डिप्टी कलेक्टर माइकल तिर्की, डिप्टी कलेक्टर जितेन्द्र तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सुधीर बेक तथा कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button