
स्वातंत्र्यदिनी राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों विधानभवन में ध्वजारोहण
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे,: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के हाथों पुणे के विधानभवन में मुख्य शासकीय ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ।
ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों तथा अधिकारी-कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष विरधवल जगदाळे, महापौर मंजुषा नागपुरे, विधायक डॉ. नीलमताई गोऱ्हे, बापूसाहेब पठारे, विभागीय आयुक्त शीतल तेली-उगले, पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनयकुमार चौबे, पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम, पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका आयुक्त विजय सूर्यवंशी, जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी, पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटील सहित सैन्य अधिकारियों, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, नागरिकों और स्कूली विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।



