
संबल योजना के तहत दिव्यांगजनों को वितरित की गई ट्राई साइकिल
सीतामढ़ी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग की ओर से संबल योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर ट्राई साइकिलों को रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा प्रदान करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
प्रशासन की इस पहल से लाभान्वित दिव्यांगजनों में खुशी का माहौल रहा। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र दिव्यांगजनों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
विशाल समाचार | सीतामढ़ी
#VishalSamachar #Sitamarhi #SambalYojana #DivyangSashaktikaran #BiharNews



