
वर्टस फुटबॉल अकादमी युवाओं को देगी नई दिशा: प्रशांत जगताप
स्वतंत्रता दिवस पर वडगांव शेरी में वर्टस फुटबॉल अकादमी का भव्य उद्घाटन, यूनिटी फुटबॉल कप 2026 में विद्यांकुर स्कूल विजेता
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वडगांव शेरी स्थित विद्यांकुर स्कूल के परिसर में वर्टस फुटबॉल अकादमी का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आयोजित यूनिटी फुटबॉल कप 2026 में युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कांग्रेस पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने वर्टस फुटबॉल अकादमी की सराहना करते हुए कहा कि यह अकादमी युवाओं, विशेषकर जेन-जी पीढ़ी को खेल, अनुशासन और सकारात्मक सोच की दिशा में प्रेरित करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगी।
पूर्व विधायक मोहन जोशी ने भी अकादमी की पहल की सराहना की। युवा नेता अविनाश बागवे ने अकादमी के संस्थापक प्रशांत (लुकस) केदारी के नेतृत्व और युवाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं।
अकादमी के संस्थापक प्रशांत (लुकस) केदारी ने बताया कि वर्टस फुटबॉल अकादमी का उद्देश्य पुणे के प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को फुटबॉल के माध्यम से शहर, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर उपलब्ध कराना है। अकादमी के हेड कोच के रूप में जोएल अलेक्स की नियुक्ति की गई है।
यूनिटी फुटबॉल कप में विद्यांकुर स्कूल विजेता
यूनिटी फुटबॉल कप 2026 में पुणे शहर के विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में विद्यांकुर स्कूल ने ब्लू टाइगर अकादमी को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, टीम भावना और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप, पूर्व विधायक मोहन जोशी, पूर्व नगरसेवक अविनाश बागवे, राजेंद्र शिरसाठ, सुनील मलके, फादर एलेक्स, राहुल डबाळे, सत्यवान गायकवाड, प्रतिमा केदारी, पीटर जॉर्ज, जॉन रूपवते, पुणे फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदीप परदेशी, जॉय जोस, संजय गायकवाड तथा विमान नगर पुलिस स्टेशन के पीआई अशोक शिरसाठ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस पहल के माध्यम से युवाओं को फुटबॉल प्रशिक्षण के साथ व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और खेल कौशल का मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि वर्टस फुटबॉल अकादमी के माध्यम से पुणे के कई उभरते खिलाड़ियों को भविष्य में बड़े स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।



