
श्रावण की तीसरी सोमवारी को लेकर सीतामढ़ी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, शिवालयों पर पुलिस की तैनाती
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। श्रावण माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीतामढ़ी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।
जिले के विभिन्न शिवालयों, मंदिरों, प्रमुख पूजा स्थलों और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना की सुविधा उपलब्ध कराना है।
वरीय पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर गश्ती दलों को भी सक्रिय रखा गया है और सतत निगरानी की जा रही है।
सीतामढ़ी पुलिस ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस पदाधिकारी अथवा डायल 112 पर देने को कहा गया है।


