
पुणे में आरपीआई (आठवले) की क्रिश्चियन आघाड़ी की 16 नई शाखाओं का उद्घाटन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की क्रिश्चियन आघाड़ी की 16 नई शाखाओं का पुणे शहर में भव्य उद्घाटन किया गया। इन शाखाओं की स्थापना संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने के उद्देश्य से की गई है।
कार्यक्रम में पुणे शहराध्यक्ष संजय सोनवणे, प्रदेश सचिव बालासाहेब जानराव, नगरसेविका हिमाली कांबले, महासचिव शाम सदाफुले, सुनील गवली, विनोद टोपे, क्रिश्चियन आघाड़ी अध्यक्ष क्रिस्टोपर राजमनी और महिला अध्यक्षा डोर्थी थॉमस सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर क्रिश्चियन समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं अन्य मुद्दों को संगठित रूप से उठाने का संकल्प लिया गया। संविधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समानता के विचारों को बढ़ावा देने के साथ ही वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही गई।
नई शाखाओं के माध्यम से संगठन के कार्य को जमीनी स्तर तक पहुंचाने, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने की योजना है। इस दौरान नई शाखाओं के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।
पुणे में 16 नई शाखाओं की स्थापना को आरपीआई (आठवले) के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



