उत्तर प्रदेशऔरैयायात्रा

श्रावण के तीसरे सोमवार व नागपंचमी पर देवकली मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा

श्रावण के तीसरे सोमवार व नागपंचमी पर देवकली मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया: श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक औरैया ने थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र स्थित देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक को लेकर की गई यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 

पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने तथा महिला, वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

 

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने देवकली मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक भी किया। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button