उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, : जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने तहसील अजीतमल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत बिल, राजस्व सहित विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों को सुनते हुए निष्पक्षता से शिकायतों का समाधान किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त खाते में नहीं पहुंचने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने डूडा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं गलत विद्युत बिल और पुराने बकाये को दोबारा जोड़ने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता विद्युत को जांच कर नियमानुसार समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने को कहा।

इस अवसर पर एसडीएम अजीतमल निखिल राजपूत, प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार अविनाश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button