उत्तर प्रदेशऔरैयाखेल

इटावा में कानपुर जोन की 28वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

इटावा में कानपुर जोन की 28वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

 

डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने गुब्बारे उड़ाकर किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, : महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में मंगलवार को कानपुर जोन की 28वीं अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर यमुना प्रसाद ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल पुलिस बल में अनुशासन, टीम भावना, शारीरिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की शुभकामनाएं दीं।

 

प्रतियोगिता में कानपुर जोन के 9 जनपदों—इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहगढ़, कन्नौज, जालौन, झांसी और ललितपुर की पुलिस टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन के दौरान सभी प्रतिभागी टीमों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रतियोगिता के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। खिलाड़ियों, निर्णायकों और पुलिस अधिकारियों के लिए आयोजन स्थल पर समुचित इंतजाम किए गए हैं।

 

प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, शारीरिक एवं मानसिक दक्षता तथा आपसी समन्वय को बढ़ावा देना है।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न जनपदों से आई पुलिस टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button